फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महलोली में 20 दिनों से फुंका पड़ा है ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
ट्रांसफारमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव महलोली में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले 20 दिन पहले ओवरलोड के कारण फुंक गया। जिसे विभाग ने अब तक नहीं बदला है। जिसके कारण गांव की बिजली सप्लाई ठप चल रही है। बिजली न आने से ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण लोगों में अधिकारियों के खिलाफ लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गांव निवासी अरविंद कुमार, चंद्रभान सिंह, रामरहीस, रामवीर, सूरजपाल, प्रेमपाल सिंह, भारत सिंह, शकील अहमद, जमालउद्दीन, राजवीर आदि ने बताया कि 25 केवीए का ट्रांसफार्मर गांव की आबादी के लिहाज के काफी कम पॉवर का है,जो आए दिन ओवरलोड के कारण फुंक जाता है। जिसके कारण कई नलकूप समेत गांव की बिजली सप्लाई ठप रहती है। 19 अक्तूबर की रात इसी के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया। विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना अगले दिन दे दी गई। मगर विभाग ने ट्रांसफार्मर को आज तक नहीं बदला है। गांव में बिजली से चलने वाले सभी उपकरण शो-पीस बनकर रह गए हैं और लोगों में बिजली महकमे के प्रति आक्रोश पनपता जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से गांव में शीघ्र अधिक लोड का ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें