फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोग परेशान, व्यापार प्रभावित

विज्ञापन
हरियाणा के 7 लाख घरों में अंधेरा कायम
विज्ञापन
बदायूं। दिवाली नजदीक है। त्योहार का मौका होने के बावजूद करीब 10 से 15 घंटे की कटौती हो रही है। इस कारण दिन में बाजार से रौनक गायब रहती है। इससे आम जनता में आक्रोश है। दिवाली पर बिजली सप्लाई में गड़बड़ी को लेकर व्यापारी भी टेंशन में हैं।
विज्ञापन

पिछले सात दिन से बिजली आंख मिचौली खेल रही है। शहर के लावेला चौक, गोपी चौक, सुभाष चौक, गद्दी चौक, बड़ा बाजार आदि इलाकों में सुबह आठ बजे बिजली जाने के बाद देर रात तक उसके आने-जाने का सिलसिला जारी रहता है। बिजली विभाग के जिम्मेदार अफसर भी शहरवासियों की इस समस्या से अंजान बने बैठे है। आपात रोस्टरिंग का हवाला देकर सुबह से रात तक कटौती रहती है। दिवाली नजदीक है ऐसे में बाजारों में अच्छी खासी रौनक है, लेकिन बिजली की समस्या के चलते यह रौनक इन दिनों कम देखने को मिल रही है। बिजली आपूर्ति की सबसे ज्यादा समस्या व्यापारियों को रात में झेलनी पड़ती है। क्योंकि रात में बाजार में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचते है। इन दिनों आलम यह है कि बिजली की समस्या के समाधान के लिए अगर आम आदमी बिजली सब स्टेशन पर फोन करता है तो विद्युत कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं देता। कई बार तो फोन का रिसीवर हटा कर रख दिया जाता है। लावेला चौक के रहने वाले कपूर इलेक्ट्रॉनिक के संचालक ने बताया कि लाइट नहीं आने से हमारा बहुत नुकसान हो रहा है। रात में बिजली गुल हो जाती है तो दुकान में रखी रंग बिरंगी लाइट शोपीस बन कर रह जाती हैं। छह सड़का रोड स्थित राजवीर बताते हैं कि चार दिनों से बिजली की कटौती बढ़ गई है, दिन में थोड़ी बहुत बिजली आती है लेकिन रात में कटौती से कारोबार पर काफी फर्क पड़ रहा है।
---
आपात रोस्टिरिंग के चलते कटौती मुख्यालय से होती है। हमारे यहां से बिजली की कटौती नहीं हो रही। लोकल फाल्ट के चलते कभी समस्या आती है तो लाइनमैन को भेजकर बिजली की समस्या का समाधान करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार अग्रवाल, एक्सईन प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें