वजीरगंज। खंड विकास अधिकारी वजीरगंज बृजमोहन अंबेड ने शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा का निरीक्षण किया। जहां उन्हें शत प्रतिशत बच्चे उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता भी जांची। इस दौरान प्रधानाध्यापक नेत्रपाल सिंह चौहान, शिक्षक मनोज वार्ष्णेय, सुधा सिंह, शालिनी बंसल, ग्राम पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह, रोजगार सेवक निमित मौर्य एडीओ और ब्लाक समन्वयक सहित अनेक गांव वाले मौजूद रहे।