फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में लगी 41 नाव और 12 स्टीमर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 41 नाव और 12 स्टीमर लगाए गए हैं। इसकी मदद से लोगों को शरणार्थी शिविरों में पहुंचा गया। साथ ही जो लोग अपने घर की छतों पर रुके हैं, उनको राहत सामग्री दी गई है।
विज्ञापन

गंगा और रामगंगा की बाढ़ में दातागंज, सहसवान और सदर तहसील के लोग फंसे हैं। लगातार लोगों को बाढ़ क्षेत्र से निकाला जा रहा है, इसलिए अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है। ग्रामीणों के साथ ही बाढ़ में मवेशियों के लिए खाने का संकट है। ऐसे में प्रशासन की ओर से 100 क्विंटल भूसा बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचाया गया है। दातागंज और सहसवान तहसील क्षेत्र में करीब 2000 राशन किट का वितरण किया गया है। एडीएम एफआर वैभव गुप्ता का कहा है कि हालात पर नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर नाव और स्टीमर बढ़ाए जाएंगे।

-
सहसवान में चार, उसहैत व दातागंज में बनाए आठ शरणार्थी शिविर
प्रशासन की ओर से सहसवान क्षेत्र में चार शरणार्थी शिविर बनाए गए हैं। इनमें बाढ़ प्रभावित लोग नहीं पहुंच रहे हैं। यह शिविर प्रभावित गांवों से करीब तीन किलोमीटर दूर है। इसी तरह उसहैत और दातागंज के बाढ़ पीड़ितों के लिए शरणार्थी शिविर दातागंज कस्बे में बनाए गए हैं। वह भी दूर हैं, इसलिए लोग वहां नहीं गए।
विज्ञापन



इन विद्यालयों में भरा पानी
प्राथमिक विद्यालय खिरकवारी, मानपुर पुख्ता, मोहसमपुर, आनंदपुर नगरिया, जटा, रैपुरा, सिठौलिया खाम, नवादा बदन समेत करीब 20 स्कूलों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें