फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक साल पहले मिले 40 लाख, फिर भी न बना चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
रोडवेज  बस स्टैंड में यहीं पर प्रस्तावित है चार्जिंग स्टेशन। संवाद ​
विज्ञापन
बदायूं। एक साल पहले शासन से रोडवेज बस स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन बनने काे मंजूरी मिली थी। उसके लिए 40 लाख रुपये भी आवंटित कर दिए गए थे, लेकिन बिजली निगम के कुछ काम की वजह से मद्रास की कंपनी एक साल बाद भी चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम पूरा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


मई 2024 में जब रोडवेज बस स्टैंड के परिसर में चार्जिंग स्टेशन बनाने को बजट मंजूर हुआ तो लोगों को लगा था कि जल्द ही ई-बसों की सुविधा मिल सकेगी। शासन ने भी तीन महीने में ई-बसों को अनुबंध के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी न तो चार्जिंग स्टेशन ही बन सका और न ही बसाें का अनुबंध हो सका है। ऐसे में शासन का फरमान धरातल पर नहीं उतरा।


यह थे शासन के निर्देश
बरेली रीजन का पहला ई-बस चार्जिंग स्टेशन बदायूं में बनाया जा रहा है, लेकिन एक साल बाद भी तैयारियां कागजों में ही चल रही हैं। पहले चरण में रीजन को दो खेप में 50 ई-बसें मिलनी थी, जो अभी तक नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


कोट,
ई-बस चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। बिजली निगम का काम पूरा न होने से देरी हो रही है। अब बिजली निगम ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। जल्द ही चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार करा दिया जाएगा। इसके बाद ई-बसों का आवंटन भी कराया जाएगा। बस अड्डा को ई-बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। - धनजीराम, सेवा प्रबंधक, परिवहन निगम बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें