अम्बियापुर में मोबाइल कोर्ट में वादों की सुनवाई करते न्यायाधिकारी अखिलेश पटेल। संवाद
बिल्सी। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम न्यायालय बिल्सी की ओर से मंगलवार को विकास खंड अंबियापुर परिसर में सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) लगाया गया।
ग्राम न्यायाधिकारी अखिलेश पटेल की अध्यक्षता में लगी मोबाइल कोर्ट के दौरान 40 वादों का निस्तारण कर 45,700 रुपये का अर्थदंड भी जमा कराया गया। ग्राम न्यायाधिकारी अखिलेश पटेल ने कहा कि मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को न्यायालयों के चक्कर लगाए बिना सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।
ग्राम न्यायाधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से मोबाइल कोर्ट आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन को समयबद्ध और सुलभ न्याय मिल सके। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शैली गोविल, बार एसोसिएशन के महामंत्री ज्ञान सिंह त्यागी, अधिवक्ता शिव कुमार, सुरेंद्र निगम, आशीष शर्मा, हरकेश यादव, योगेश प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद