फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीजे के विवाद में 40-50 युवकों पर केस, करणी सेना ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मायवीय आवास गृह पर प्रदर्शन करते करणी सेना के कार्यकर्ता ।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। होली के दिन डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में करणी सेना के कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बुधवार को करणी सेना के पदाधिकारी मालवीय आवास गृह पहुंचे और प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस निर्दोष लोगों काे फंसा रही है।
विज्ञापन


करणी सेना के जिलाध्यक्ष करुणेश सिंह राठौड़ ने बताया कि चार मार्च को होली के दिन सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कठौली में ग्रामीण एकत्र होकर डीजे बजाते हुए होली खेल रहे थे। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। आरोप है कि डीजे बंद कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।
उन्होंने कहा कि जब युवकों ने डीजे बंद नहीं किया तो उसने एससी एक्ट लगवाने की धमकी दी और गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच उसके समाज के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ गया। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई, जिसमें 40 से 50 युवकों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन

करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना है कि या तो दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया जाए या फिर प्रशासन की पहल पर आपसी समझौता कराकर मामले का निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें