फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निजी प्रकाशकों की किताबें चलाने वाले 36 विद्यालय चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बच्चों के अभिभावकों पर खास दुकानों से किताबें खरीदने का दबाव बनाने वाले निजी स्कूलों पर कार्यवाही की तैयारी है। बीएसए ने टीम गठित कर पड़ताल कराई तो निजी प्रकाशकों की किताबें चलवाने वाले 36 स्कूल चिह्नित किए गए हैं। उनको नोटिस जारी किया जाएगा। उसके बाद जुर्माना लगाने या मान्यता रद करने की कार्यवाही हो सकती है।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबें चलनी है। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पर आधारित किताबें चलनी हैं। यह किताबें सस्ती और सुलभ हैं लेकिन कई निजी विद्यालयों में यह किताबें नहीं लगवाई गईं हैं। वह इनके स्थान पर निजी प्रकाशकों की किताबें चलवा रहे हैं। वह निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाया गया है। निजी प्रकाशकों की किताबें महंगी हैं।
अभिभावकों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की थी। बीएसए ने टीम बनाकर ऐसे विद्यालयों की जांच कराई। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निजी विद्यालयों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। निजी प्रकाशक की किताबें चलवाने वाले 36 स्कूलों को चिह्नित किया गया है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम के उल्लंघन के तहत लगाई जाएगी। उनको नोटिस देने की तैयारी है। उसके बाद जुर्माना लगाने या मान्यता रद करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें