फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले में 346 सड़कें खराब, विभाग ने मांगा बजट

विज्ञापन
उसहैत क्षेत्र में खराब पडी सड़क। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बारिश से सड़कों में जगह- जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे हादसे हो रहे हैं। मानसून की बारिश बंद हुई तो लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कराया। अधिकारियों ने बताया कि जिले की 346 सड़कें खराब हो गई हैं। अब इन सड़कों के निर्माण के लिए बजट मांगा गया है।
विज्ञापन

जिले में कई जगहों पर सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और बाजार तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव तैयार करते समय सभी क्षतिग्रस्त सड़कें, गड्ढों की स्थिति और आवागमन की कठिनाइयों को ध्यान में रखा गया है। विभाग ने 591 किलोमीटर लंबी सड़कों के जीर्णोद्धार और नव निर्माण का प्रस्ताव शासक को भेजा है। इस कार्य में अनुमानित 52,996 लाख का खर्च आएगा। विभाग अब शासन की स्वीकृति का इंतजार कर रहा है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा।
-
जनप्रतिनिधियों ने भी विभाग को दी सूची

शासन ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह जनप्रतिनिधियों से भी खराब सड़कों की सूची लें। ऐसे में जनप्रतिनिधियों की ओर से भी खराब सड़कों की सूची विभाग को उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन



-दातागंज – 43 सड़कें
-शेखपुर – 68 सड़कें
-बिसौली– 48 सड़कें
-सहसवान – 32 सड़कें
-बदायूं – 47 सड़कें
-बिल्सी – 108 सड़कें
-
वर्जन
- बारिश की वजह से जो सड़कें खराब हुई है। उनको सही कराने के लिए शासन से बजट की मांग की है। बजट मिलने के बाद में काम शुरू करवा दिया जाएगा। -नरेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें