फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चौकी के पीछे राशन की दुकान से 34 बोरी खाद्यान्न चोरी

विज्ञापन
(02 बीडीएन-25) पटियाली सराय सरकारी उचित दर की दुकान पर जांच करती टीम।संवाद
विज्ञापन
- नईसराय पुलिस चौकी के पीछे राशन चोरी होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। नई सराय पुलिस चौकी के पीछे राशन कोटे की दुकान से 34 बोरी खाद्यान्य चोरी हो गया। कोटेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस और पूर्ति विभाग ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है।
नई सराय पुलिस चौकी के पीछे सुभाष चौक को जाने वाली रोड पर राशन कोटे की दुकान है। चार दिन पहले राशन कार्डधारकों को बांटने के लिए खाद्यान्न आया था। बृहस्पतिवार की सुबह कोटेदार बागेश यादव ने पुलिस और आसपास के लोगों को सूचना दी कि उसकी दुकान से ताला तोड़कर 34 बोरी राशन चोरी हो गया है। पुलिस चौकी के पीछे ताला तोड़कर चोरी की घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद तहरीर मांगी तो कोटेदार ने बाद में तहरीर देने की बात कही। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक दिनेश लाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की विभागीय जांच शुरू की।
विज्ञापन


सुबह को सूचना दी, दोपहर तक पीछे हटा कोटेदार
बताया जाता है कि कोटेदार ने सुबह खुद ही पुलिस को चोरी की सूचना दी थी, लेकिन जब पुलिस ने मौके पर जाकर सही से जांच की तो मामला संदिग्ध दिखा। इसके बाद कोटेदार ही पीछे हट गया और तहरीर भी नहीं दी। लोगों का कहना है कि मामला संदिग्ध है। चर्चा है कि जानकर ही खाद्यान्न गायब किया गया है।

हमको जो टूटे हुए ताले दिखाए थे वह जंक लगे हुए हैं, ऐसा लगता है कि वह ताले लंबे समय से बंद नहीं किए गए हों। उन तालों को कोई तोड़ता तो उसमें हथौड़ी या फिर किसी और भारी वस्तु का निशान भी होता, लेकिन ऐसा नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राजकुमार तिवारी, सदर कोतवाल

मामले की जांच कराई गई तो 17 क्विंटल खाद्यान्य कम मिला है। कोटेदार ने चोरी की बात कही है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इससे पहले कुछ नहीं कह सकते।
- रमन मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें