फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हर घर जल योजना के 325 गांवों की होगी जांच

विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद सिंदूर का पौधा रोपित करती मंत्री व मौजूद भाजपा के नेता व  जनप्रतिनि​धि । संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कलक्ट्रेट सभागार में ग्राम्य विकास विभाग, समग्र विकास व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने जलनिगम के अधिकारियों से कहा कि जिन 325 गांवों में हर घर जल योजना से पानी पहुंचाया जा रहा है, वह उसकी सूची विधायक सदर को उपलब्ध कराएं। इसकी जांच कराई जाएगी और गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से कहा कि पाइपलाइन बिछाने के लिए जो गड्ढे सड़कों पर किए गए हैं, उनको प्राथमिकता पर भरा जाए। राज्यमंत्री ने पशुधन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी निराश्रित गोवंशों को आश्रय प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क पर निराश्रित गोवंश नजर नहीं आना चाहिए। सीडीओ केशव कुमार ने कहा कि एनआरएलएम के अंतर्गत 19,763 समूह का गठन किया गया है। इसमें से 90 प्रतिशत को आरएफ, 95 प्रतिशत को सीआईएफ , 90 प्रतिशत को ही स्टार्टअप की धनराशि दे दी गई है। इसके अतिरिक्त 13000 को सीसीएल की धनराशि भी उपलब्ध करा दी गई है। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि जनपद में कावड़ यात्रा मार्ग 146 किलोमीटर का है। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए छह जोन व 16 सेक्टर बनाए गए हैं। पांच कंट्रोल रूम व नौ पुलिस सहायता केंद्र बनाए गए हैं। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, अध्यक्ष सहकारी बैंक जेके सक्सेना, अशोक भारतीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।


पंचतत्व पौधशाला का किया उद्घाटन
पंचतत्व पौधशाला का राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार की मौजूदगी में सराय गांव पहुंचकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सिंदूर का पौधा रोपित किया। साथ ही चारमुखी शिवलिंग पर जलाभिषेक कर जन समूह को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप व बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य व सपा, बसपा समेत सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें