फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों 32 पद खाली

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। नगर क्षेत्र में संचालित राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों का टोटा है। यहां पर प्रधानाचार्य और 11 सहायक अध्यापकों के भरोसे स्कूल चल रहा है। शिक्षकों के स्वीकृत 43 पदों में से 32 पद खाली हैं। शिक्षकों की कमी की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में सत्र 2025-2026 के लिए 600 से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यहां पर शिक्षकों की भारी कमी है। विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए 11 प्रवक्ता और 32 सहायक अध्यापक के पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष तीन प्रवक्ता और आठ सहायक अध्यापक ही कार्यरत हैं। लगभग सभी विषयों में शिक्षकों की कमी है। इसमें गणित के एक, विज्ञान के एक, भौतिक विज्ञान के एक, रसायन विज्ञान के एक, जीव विज्ञान के एक, नागरिक शास्त्र के एक, भूगोल के एक, इतिहास के एक अर्थशास्त्र के एक, वाणिज्य के एक, संस्कृत के एक, कला के दो, व्यायाम के दो, अंग्रेजी के तीन पद खाली हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से शिक्षकों की भर्ती हुई थी। वहां से चयनित शिक्षकों को प्रदेश भर के विद्यालयों में भेजा गया। जिले के अलग-अलग ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेजों में 19 नए शिक्षकों की तैनाती की गई। वहीं, नगर क्षेत्र के राजकीय इंटर काॅलेज में सबसे ज्यादा पद रिक्त होने के बाद भी किसी शिक्षक की तैनाती नहीं की गई है।
प्रधानाचार्य गुलनवाज खान ने बताया कि कई बार डीआईओएस को पत्र लिखकर शिक्षकों की कमी की जानकारी दी गई है। फिर भी स्थानांतरण से या नई भर्ती से शिक्षकों को नहीं भेजा गया है। बताया कि किसी तरह से बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही है। शिक्षकों की कमी से बच्चों का बहुत नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


गणित और विज्ञान के प्रवक्ता नहीं
जीआईसी में गणित और विज्ञान के प्रवक्ता ही नहीं हैं। यहां पर अंग्रेजी के दो और उर्दू के एक प्रवक्ता हैं। इसके अलावा सभी विषयों के प्रवक्ता के पद खाली हैं। आठ सहायक अध्यापकों से ही अलग- अलग विषयों की पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें