फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में आठ जगह लगेंगे 32 सीसी कैमरे

विज्ञापन
बिल्सी के बाईपास मार्ग पर कैमरे लगाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने नगर के प्रमुख बाजार व बाइपास मार्ग सहित आठ सार्वजनिक स्थानों पर 32 सीसी कैमरे लगाने का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस की पहल पर नगर के अति संवेदनशील और व्यस्त चौराहों पर कुल 32 सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें अंबियापुर चौराहा, थाना मोड़, अटल चौक, बालाजी तिराहा, शेखपुर चौराहा, बदायूं बस स्टैंड, सिरासौल चौराहा, रंजना हॉस्पिटल तिराहा और सीताराम तिराहा शामिल हैं। इसमें पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने व्यापारियों को नगर में शीघ्र कैमरे लगवाए जाने भरोसा दिलाया था। इधर, कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब अपराधियों पर सीधी नजर रखी जा सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें