फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कार्यालयों में रखा जाए सफाई का खास ख्याल’

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम दिनेश कुुमार सिंह ने निर्देश दिए है कि कार्यालयों में साफ सफाई सही ढंग से होनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति कार्यालय में पान, गुटखा खाकर आता है तो उसे पहले मुंह धुलवाया जाए।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में कार्यालयों में साफ सफाई रखने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में अभिलेखों का रखरखाव व साफ-सफाई सही ढंग से की जाए। कार्यालय में सफाई रखने से सम्मान बढ़ता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में टूटा फर्नीचर, खिड़की के गंदे पर्दे आदि वस्तुएं न हों। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि कार्यालय में उसके बैठने का स्थान साफ-सुथरा एवं सुंदर रहे। उन्होंने कहा कि जो भी बाबू कंप्यूटर चलाना नहीं जानता हो, वह सीख ले प्रत्येक बाबू की मेज पर एक-एक कंप्यूटर 31 जनवरी तक मिल जाना चाहिए। इस अवसर पर सीडीओ रमेश चंद्र, एडीएम रामनिवास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें