जिला बार में खुली ई-लाइब्रेरी का जिला जज ने किया उद्घाटन
बदायूं। कलक्ट्रेट स्थित जिला बार एसोसिएशन के मथुरा प्रसाद मेमोरियल हॉल में शुक्रवार को जिला जज डॉ.अजयकृष्ण विश्वेश ने ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। अधिवक्ता सुधांशु गुप्ता ने अपने पिता स्वर्गीय बाल कुमार गुप्ता की स्मृति में ई-लाइब्रेरी को दो कंप्यूटर दिए हैं। लाइब्रेरी का नाम भी बाल कुमार गुप्ता के नाम पर रखा गया है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे बार एसोसिएशन के महासचिव पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि बार की वेबसाइट और ई-मेल आईडी बना दी गई है। सभी अधिवक्ताओं का बायोडाटा इसी आईडी पर मौजूद रहेगा। साथ ही केस से जुड़ी अन्य जानकारी भी रहेगी। इस मौके पर जिला जज डॉ.अजय कृष्ण विश्वेश के अलावा स्पेशल जज पंकज कुमार अग्रवाल, राजकुमार सिंह, विनोद कुमार कटियार, डॉ.कपिला राघव, मधुलिका चौधरी, देवराज प्रसाद सिंह, विजयराजे सिसौदिया, प्रवेंद्र कुमार शर्मा, स्नेहलता सिंह, अनुज जौहर, आंचल अधाना के साथ ही अधिवक्ता अंकित सक्सेना, विवेक शर्मा, गौरव माहेश्वरी, महताब हुसैन, रविंद्र माथुर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो