फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह घंटे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की बुखार से मौत, मचा कोहराम

Sun, 28 Oct 2018 08:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
महज 12 घंटे के अंदर बुखार से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें दो जुड़वां बहनों ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ा। एक बच्चे की बरेली के प्राइवेट अस्पताल में मौत हुई है। तीनों बच्चों को दो दिन पहले बुखार आया था। एक ही परिवार में तीन बच्चों की मौत से घर में कोहराम मचा है, वहीं कस्बे के लोगों में बुखार को लेकर दहशत है।
विज्ञापन


कस्बे के वार्ड संख्या दो निवासी कल्लू साहू और चंद्रपाल भाई हैं। शुक्रवार को कल्लू के पांच वर्षीय पुत्र दानवीर और चंद्रपाल की जुड़वां बेटियां चार वर्षीय ज्योति व जूली को बुखार आया। तीनों को बदायूं इलाज को ले जाया गया। दानवीर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि दोनों जुडवां बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दानवीर की हालत खराब होने पर शनिवार को बरेली भेज दिया गया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग उसका शव लेकर देर रात को घर आ गए।
विज्ञापन


इधर, जिला अस्पताल में भर्ती जुडवां बहन ज्योति और जूली ने रविवार सुबह करीब सात बजे दम तोड़ दिया। करीब 12 घंटों के अंदर एक ही परिवार में तीन मासूम बच्चों की मौत से घर वालों में कोहराम मच गया। बुखार से एक ही परिवार में तीन बच्चों की मौत की खबर सुनकर कस्बे के बहुत से लोग उनके घर पहुंच गए। तीन बच्चों को कस्बे में ही स्थित धोबीघाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें