फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीआरसी ने बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाया मिड-डे मील

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-12
विज्ञापन

एबीआरसी ने बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाया मिड-डे मील
बदायूं। नए बीएसए रामपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर एबीआरसी ने स्कूलों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। बीएसए का साफ निर्देश है कि शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ ही स्कूलों में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाए। जगत की एबीआरसी सीमा यादव ने शनिवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल मझिया का निरीक्षण किया। उन्होंने उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों और शिक्षकों के साथ ही जमीन पर बैठकर एमडीएम को खाया।
विज्ञापन

एबीआरसी सीमा यादव ने दोनों स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति के अलावा शैक्षिक गुणवत्ता को परखा। प्राइमरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाया भी। दोनों स्कूलों में व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। कहा कि सभी शिक्षक बच्चों के साथ ही नियमित एमडीएम खाएं। शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने को काम किया जाए। इस मौके पर उच्च प्राथमिक स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, राजीव कुमार, प्राथमिक स्कूल में सपना वासुदेवा, रेनू यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें