फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता का सर्वेक्षण करने निकले डीएम को सड़कों पर मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-12-
विज्ञापन

स्वच्छता का सर्वेक्षण करने निकले डीएम को सड़कों पर मिली गंदगी
डीएम ने नगर पालिका कर्मियों की लगाई जमकर फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। मंगलवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह छह सड़का पर लगे स्वच्छता सर्वेक्षण कैंप पर जायजा लेने पहुंचे। वहां के लोगों और दुकानदारों ने डीएम से सड़क पर पड़ी गंदगी के बारे में शिकायत की।
विज्ञापन

मोहल्ला खंडसारी निवासी दिलशाद, नासिर, चांदबाबू ने शिकायत की कि मोहल्ले में व्याप्त गंदगी पर नगर पालिका की ओर से बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक-एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी सफाई कर्मी सफाई करने नहीं आ रहे। स्थानीय दुकानदारों ने शिकायत की कि उनकी दुकानों के आगे गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। इससे राहगीरों और ग्राहकों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। डीएम ने एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव के साथ छह सड़का और स्टेशन रोड का निरीक्षण किया, उन्हें जगह-जगह पर गंदगी के ढेर लगे मिले। उन्होंने रजनीश कुमार शर्मा को हिदायत दी कि पालिका की ओर से की जा रही इस प्रकार की लापरवाही को कतई माफ नहीं किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों से तुरंत सफाई कराई जाए। सफाई कर्मचारियों नियमित रूप से सफाई करें इसका औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें