एसएसपी अशोक कुमार ने शुक्रवार सुबह अचानक पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया, जिसमें आवासों के पास और रिक्रूटों की बैरक में गंदगी पाई गई। इस पर एसएसपी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तुरंत साफ-सफाई के निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड पर परेड की सलामी लेने के बाद एसएसपी अशोक कुमार सीधे पुलिस लाइन परिसर पहुंचे। ग्राउंड पर घास जमी हुई थी और बरसात की वजह से काई जम गई थी। इस पर उन्होंने तुरंत प्रतिसार निरीक्षक और सफाई हवलदार को साफ-सफाई के निर्देश दिए। नवीन पुलिस प्रशिक्षण रिक्रूट को चेक किया, जिनकी वर्दी ठीक नहीं पाई गई और न ही अनुशासन में मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। रिक्रूटों की मैस, कार्यालय, मंदिर और आवासों गंदगी देखकर एसएसपी भड़क गए। उन्होंने कहा कि इस तरह गंदगी नहीं रहनी चाहिए। इसे तुरंत साफ किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं द्वारा पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गयी तथा परेड उपरांत पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ सीओ उझानी भूषण भी मौजूद रहे।