फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला घाट पर गूंजा हर-हर गंगे, श्रद्घालुओं ने की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 27 बीडीएनयूजेएचपीएच-04,05,06
विज्ञापन

कछला घाट पर गूंजा हर-हर गंगे,
गुरु पूर्णिमा पर हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालु, हवन-पूजन के बाद पाया आशीर्वाद पाया
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। गुरु पूर्णिमा पर शुक्रवार को कछला गंगाघाट आस्था में सराबोर नजर आया। बूंदाबादी के बीच हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद हवन-पूजन कराया। धार्मिक कार्यक्रमों का दौर दोपहर बाद तक चला। आश्रमों में कार्यक्रम हुए। गुरु और संत-महात्माओं का पूजन कर उन्हें दक्षिणा भेंट की गई। गंगाघाट पर स्नान की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में ही हो गई। तड़के पांच बजे संतों की टोली ने स्नान किया। गुरुओं के प्रति श्रद्धा और समर्पण के लिए खास महत्व रखने वाले स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की संख्या में करीब नौ बजे से इजाफा शुरू हो गया। दोपहर तक करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। घाट पर भी हवन-पूजन कराया। महिलाओं की संख्या भी खासी रही। कई परिवार के लोगों ने भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन कर परिवार समेत उसका श्रवण किया। घाट के आसपास के आश्रमों में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए। महिलाओं ने मंगलगीत गाकर गुरुदेव का स्मरण किया। संत-महात्माओं को दक्षिणा के अलावा अंगवस्त्र भेंट किए गए। घाट पर ही मीना बाजार में महिलाओं ने शृंगार और घरेलू सामान की खरीदारी की।
---------
पहले दिन ही जाम ने सताया
उझानी। कांवड़ यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ जुटने से यातायात व्यवस्था दगा दे गई। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों समेत निजी वाहनों से घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहन रोकने के लिए पुलिस ने सुबह कोई खास गौर नहीं किया। करीब नौ बजे पुलिस चौकी और पुल के पास वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ तो जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम के दौरान वाहनों को निकालना मुश्किल हो गया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर भारी वाहनों को चौराहे से पहले और कासगंज की तरफ वाली पुलिस चौकी के पास रोका तो आवागमन सुचारू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
गोताखोरों ने दो किशोर डूबने से बचाए
उझानी। गंगा के दक्षिणी छोर वाले घाट पर सुबह करीब 10 बजे हाथरस जिले के श्रद्धालुओं की टोली में शामिल हरीओम (15) पुत्र रामदास गहरे में स्नान करते समय डूबने लगा तो गोताखोरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कमोवेश ऐसा ही कासगंज में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया के सुनील (16) पुत्र पृथ्वीपाल के साथ हुआ। गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला तो घरवालों के चेहरे खिल उठे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें