फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूलपुरा में नहीं पहुंच रहा पानी, लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-5 से 7-
विज्ञापन


कबूलपुरा में नहीं पहुंच रहा
पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन
गर्मी आते ही पेयजल का संकट गहराया
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। गर्मी आते ही शहर में पेयजल का संकट गहराने लगा है। गुरुवार को शहर के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया पाजया के लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों को कहना है कि मोहल्ले में लगे पांच हैंडपंपों में चार पिछले करीब एक साल से खराब हैं। पिछले 15 दिनों से टंकियों में पानी नहीं आ रहा है। इससे लोग पानी को तरस रहे हैं। मोहल्ले के कुछ घरों में समरसेबिल लगे हैं। जहां सुबह-शाम पानी लेने वालों की भीड़ रहती है। इसको लेकर गुरुवार को मोहल्ले वालों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क पर जमा होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
-----
क्या कहा लोगों ने

फोटो-8-
पिछले 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इसको लेकर पालिका के अधिकारियों से भी मिले थे, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला।
- छोटे
----
फोटो-9-
करीब एक साल से यहां पर लगे हैंडपंप खराब पड़े हुए है। खराब पड़े हैंडपंपों को सही करने आज तक कोई नहीं आया है।
- मुन्नी
---
फोटो-10
मोहल्ले के गालियां सफाई नहीं होने कारण गंदगी से पटी पड़ी हैं। इससे संक्रामक रोक फैलने के आसार है। यहां पर कोई सफाई करने के लिए कोई नहीं पहुंचते हैं।
-हनीफ सैफी
---
फोटो-11-
कई बार पालिका में शिकायत की लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। अगर कर्मचारी सही तरीके से काम करें, तो शहरवासियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नूरजहां
----
वर्जन--
मोहल्ले में पानी नहीं पहुंचने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। किस स्तर पर कमी है इसको चेक कराया जाएगा। जिन लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
-निशा मिश्रा, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें