फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा संभलकर नहाना! गहरा है गंगाघाट

Sun, 15 Apr 2018 08:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
Ganges
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर सोमवार को कछला गंगाघाट पर आस्था का सैलाब उमड़ने की उम्मीद के बीच श्रद्धालुओं को भी खुद सजग रहना होगा। नगर पंचायत प्रशासन, राजस्व और पुलिस की ओर से हालांकि सुविधा और सुरक्षा को व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है लेकिन घाट पर गहराई अधिक होने की वजह से जान जोखिम में भी रहेगी। नहाते समय थोड़ी सी चूूक भी घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन

कछला में गंगाघाट का भूगोल पहले से ही गड़बड़ाया हुआ है। कासगंज वाले छोर से इस ओर मुख्यधारा खिसक आने से करीब आधा किलोमीटर दायरे में दोनों और गहराई अधिक हो गई है। जलस्तर में गहराई की वजह से ही तीन दिन पहले दिल्ली के युवक की डूबने से मौत हो गई थी। चूंकि सोमवती अमावस्या पर राजस्थान समेत कासगंज, बरेली, मथुरा, बदायूं, हाथरस आदि कई जिलों से श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने की स्थिति में अव्यवस्थाओं का माहौल बनना भी लाजिमी है। ऐसे में श्रद्धालुओं को नहाते समय सोच-समझकर कदम बढ़ाने होंगे। हालांकि नगर पंचायत प्रशासन ने रविवार को गहराई वाले स्थान पर बेरीकेडिंग कराके लाल झंडी भी लगवा दी हैं लेकिन उन्हें नजरंदाज करके आगे बढ़ जाना खतरे से खाली नहीं होगा।

एक दर्जन नावों पर होंगे प्राइवेट गोताखोर
उझानी। गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ जुटने के मद्देनजर नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश पाल यादव ने रविवार को घाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर पंचायत और राजस्व कर्मियों से बात की। सफाई भी कराई गई। लेखपाल ओमबाबू नागेंद्र ने बताया कि दोनों ओर घाट पर एक दर्जन नावों को लगाया गया है। प्रत्येक नाव पर नाविक के अलावा दो-दो गोताखोर भी रहेंगे। प्राइवेट गोताखोरों को सजग रहने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन


पीएसी के साथ रहेगा अतिरिक्त पुलिस फोर्स
उझानी। कोतवाली पुलिस ने भी गंगाघाट पर बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष राजीव कुमार पहुंचे। उन्होंने चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार से उन सभी प्वाइंट के बारे में जानकारी की जो श्रद्धालुओं को परेशानी में डाल सकते हैं। घाट पर कोतवाली के अलावा आसपास थानों का फोर्स भी तैनात रहेगा। पीएसी को भी लगाया गया है। इसके अलावा कछला चौराहे से पुल पार कासगंज जिले की सीमा तक वाहनों को खड़े नहीं होने दिया जाएगा। श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था घाट से दूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें