फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चिट्ठी न कोई संदेश’ गाकर बच्चों ने किया भाव विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को संतोष कुमारी अग्रवाल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। रेखा सक्सेना ने ‘चिट्ठी न कोई संदेश गाकर सुनाया’ तो कई लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम शुरू होने पर पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने संतोष कुमारी के चित्र के समक्ष दीप जलाया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान से बच्चों को अवगत कराया गया। छात्रा मुक्ति आनंद ने जीवन परिचय बताया। बाद में बच्चों ने औषधीय पौधों का रोपण किया। प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल और प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने औषधीय पौधों से होने वाले फायदे भी बताए। छात्र और छात्राओं ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर नंदिता अग्रवाल, मीनाक्षी शर्मा समेत कई शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें