फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर लगा जाम, दोपहर बाद प्रशासन ने खुलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सोमवार को यूपी के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के आगमन की वजह से सुबह से लेकर दोपहर तक शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। स्कूली बच्चों के साथ राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर में कार्यक्रम निपटने के बाद लोगों को जाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे लावेला चौक, रोडवेज बस स्टैंड, पुलिस लाइंस, इंद्रा चौक चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था चौपट थी। मंत्री के कार्यक्रम के चलते सारा फोर्स इस्लामियां इंटर कॉलेज के पास लगाया गया था। असर ये पड़ा कि शहरवासी जाम में जूझने को मजबूर थे। ऐसे में यातायात पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सबसे ज्यादा समस्या स्कूलों की छुट्टी के समय देखने को मिली। जो अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से लेने गए थे वह आसपास की गलियों में घुसकर निकलते दिखे, लेकिन रिक्शा, टेंपो में बैठे बच्चे बेबस रहे। जाम में फंसे लोग चंद कदम की दूरी पर चौकी पर तैनात पुलिस वालों को कोस रहे थे। दोपहर दो बजे स्थिति पूरी तरह चरमरा गई, बाद में किसी तरह पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें