बदायूं के ब्लॉक सालारपुर के गांव चंदऊ में सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को हटवाती पुलिस व राजस्व वि
सिलहरी। सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव चंदऊ में सोमवार को प्रशासन ने करीब 30 साल पुराने कब्जे को हटवा दिया। एसडीएम सदर के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से खेड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित करीब एक बीघा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराई।
गांव चंदऊ निवासी तुलसी राम ने एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र देकर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गांव के करीब 10 से 12 लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम सदर सांई आश्रित शाखमुरी ने राजस्व विभाग की टीम गठित कर भूमि की पैमाइश और मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए थे।
सोमवार को लेखपाल अंकित शर्मा के नेतृत्व में खपाल रविंद्र कुमार, लेखपाल अवनीश कुमार की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। टीम ने मौके पर कब्जे में ली गई करीब एक बीघा सरकारी भूमि को खाली करा लिया। इधर, एसडीएम सदर सांई आश्रित शाखमुरी ने बताया कि शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर भूमि कब्जा मुक्त कराई गई है।