फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 30 चौराहों पर रहेगा तीसरी आंख का पहरा, शहर की सुरक्षा होगी मजबूत

विज्ञापन
लावेला चौक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बदायूं। शहर में तीसरी आंख का पहरा बढ़ेगा। नगर पालिका बदायूं ने शहरी क्षेत्र के 30 तिराहों-चौराहों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए चिह्नित किया है। सेफ सिटी योजना के अंतर्गत इन स्थानों पर नाइट विजन कैमरे भी लगाए जाएंगे, ताकि दिन के साथ रात में भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। योजना के तहत प्रत्येक चौराहे पर चार और तिराहे पर तीन कैमरे लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

शहर में सीसीटीवी कैमरे लगने से प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सकेगी। इन कैमरों के माध्यम से कहीं चोरी, लूट, मारपीट या अन्य आपराधिक घटनाएं होती हैं तो पुलिस को आरोपियों की पहचान करने, उन तक पहुंचने और भागने के दौरान उनका मूवमेंट पता करने में मदद मिल सकेगी।
इसके अलावा शहर में किस वजह से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है, इसकी भी सटीक जानकारी कैमरों के जरिये मालूम हो सकेगी। नाइट विजन कैमरों की मदद से अंधेरे में होने वाली गतिविधियों को भी रिकॉर्ड किया जाएगा। शासन ने सेफ सिटी योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने और कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए बजट स्वीकृत किया है। एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दी गई है। अब शासन ने योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) मांगी है। डीपीआर में कैमरों की स्थापना, तकनीकी व्यवस्था और निगरानी केंद्र से संबंधित कार्यों का विवरण शामिल किया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में बनेगा मॉनिटरिंग कक्ष, वहीं से रखी जाएगी नजर
सेफ सिटी योजना में कैमरे लगाने के साथ निगरानी व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। मॉनिटरिंग कक्ष बनेगा, जहां से अलग-अलग स्थानों पर लगे कैमरों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। कैमरों की फुटेज से पुलिस को समय रहते सूचना मिलने और जांच में साक्ष्य जुटाने में सहूलियत मिलेगी। पुलिस लाइन में इसकी स्थापना की जाएगी।

यहां लगेंगे कैमरे
- लालपुल, मथुरिया चौक, मढ़ई चौक, पथिक चौक, गोपी चौक, हलवाई चौक, टिकटगंज चौराहा, सुभाष चौक, छह सड़का, दिनेश चौक, जामा मस्जिद चौराहा, बड़े सरकार उझानी रोड, छोटे सरकार गेट, शाह विलायत गेट, गद्दी चौक, भामा शाह चौक, इंदिरा चौक, नबाविया चौराहा, कचहरी तिराहा, लावेला चौक, थाना कोतवाली, थाना सिविल लाइन, मंडी समिति चौराहा, दातागंज तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड चौराहा, डीएम चौराहा, संतोख सिंह तिराहा, आंबेडकर पार्क तिराहा, नेहरू चौक, गांधी ग्राउंड शिव मंदिर चौराहे पर कैमरे लगाए जाएंगे।

शहर में 30 तिराहे व चौराहे चिह्नित किए गए हैं। वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि उधर से निकलने वाले लोगों की एक्टिविटी पर नजर रखी जा सके। ऐसे में अगर शहर में कोई घटना होती है तो इन कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों को आसानी से पकड़ सकेगी।डीपीआर बनाकर भेजी जा रही है। अनुमति मिलने के साथ शासन स्तर से कार्यदायी संस्था चयनित की जाएगी। -विनय कुमार माणि त्रिपाठी, ईओ बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें