फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची 285 किट, आज से होगी जांच

Thu, 03 Sep 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए 285 किट उपलब्ध हो गई हैं। अब जिले में भी स्वाइन फ्लू की जांच हो सकेगी। इसके लिए मरीजों को किसी दूसरे जनपद में जांच कराने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में सात मरीज सामने आ चुके है, लेकिन अभी तक जांच शुरू नहीं हो सकी है। इसकी मुख्य वजह आरटीपीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पोलीमरेज चेन रिएक्शन) किट उपलब्ध नहीं थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से शासन से किट की डिमांड की गई। इसके तहत बुधवार शाम को कॉलेज में शासन की ओर से 285 किट उपलब्ध करा दी है। किट मिलने के बाद में अब मेडिकल कॉलेज में ही इसकी जांच हो सकेगी। साथ ही समय से स्वास्थ्य विभाग की टीम को रिपोर्ट भी उपलब्ध करा दी जाएगी। अगर कोई पॉजिटिव आता है, तो उसका इलाज जल्द से जल्द शुरू हो सकेगा। साथ ही हालत गंभीर होने पर उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती भी कर सके हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन
-शासन से आरटीपीसीआर किट की डिमांड की थी। जो मुहैया करा दी गई है। बृहस्पतिवार को स्वाइन फ्लू की जांचें शुरू हो जाएंगी।
-शिव कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें