बदायूं। डीएम अवनीश राय ने सोमवार को शिविर कार्यालय में आंगनबाड़ी केंद्राें में बच्चों के लिए कम ऊंचाई वाले फर्नीचर उपलब्ध कराने के संबंध में बैठक की। फर्नीचर समिति को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के फर्नीचर होने चाहिए। उन्होंने जल्दी ही फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। जिले में 2940 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। वर्तमान में 262 आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष फर्नीचर उपलब्ध कराया जाना है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में 25 हजार रुपये में पांच लो-डेस्क बेंच उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ केशव कुमार, बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह, डीपीओ प्रमोद कुमार आदि थे।