फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सोते समय सर्प ने डंसा, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
राजेश का फाइल फोटो। - फोटो : mathura
विज्ञापन
कुंवरगांव। सर्पदंश से युवक की जान चली गई। राजेश (32) पुत्र रामौतार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शनिवार रात खाना खाने के बाद घर की छत पर सो गया। परिजनों ने बताया कि इस बीच उसके कान के पीछे सांप ने काट लिया। चुभन होने पर राजेश की नींद खुल गई। टॉर्च जलाकर देखा तो सांप भाग रह रहा था। उसके चीखने-चिल्लाने पर घर में नीचे सो रहे परिजन जाग गए। उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में राजेश को लेकर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। लाभ न होने पर परिजन बरेली ले गए, लेकिन रविवार देर रात राजेश ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर ले आए। सोमवार दोपहर बाद कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें