फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए 26 लोग, कराये होम क्वांरटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/बिल्सी। बरेली में कराई गई जांच में कोरोना पॉजिटिव निकली बैरमई बुजुर्ग की महिला के संपर्क में 26 लोग आए हैं। सभी महिला के परिवार वाले और आसपास के नजदीकी लोग बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर सभी को होम क्वांरटीन किया है। वहीं गांव में 55 और लोगों के सैंपल लिए गए। देर शाम तक सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव महिला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। महिला बिल्सी के बैरमई बुजुर्ग गांव निवासी है। उसे कुछ दिन पहले परिवार वाले बरेली ले गए थे, जहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर ने उसे भर्ती कर कोरोना सैंपल लेकर जांच कराई थी। रिपोर्ट सोमवार शाम कोरोना पॉजिटिव आई। इससे महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आने वाले लोगों की छानबीन शुरू कर दी। मंगलवार सुबह बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गौरव वर्मा, डॉ. प्रशांत त्यागी, वीपीएम कौशल शर्मा, डीसीपीएम सत्यपाल सिंह और देश दीपक शंखधार के अलावा डॉ. गुंजन कुमार भी पहुंच गए। गांव में सर्वे के लिए आठ टीमें लगाई गईं। सुबह से चला सर्वे शाम तक चलता रहा। वहीं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी और उनकी टीम महिला के संपर्क में आने वालों की खोजबीन करती रही। शाम तक 26 लोगों को महिला के संपर्क आने को पाया गया। इनके सैंपल लिए गए। बाद में शक के दायरे में आने पर 55 और के सैंपल लिए गए। मुख्यालय से बैरमई बुजुर्ग गांव पहुंची एक टीम ने चिह्नित किए गए 81 लोगों के सैंपल लिए हैं।
महिला का दोबारा भेजा गया सैंपल
राजकीय मेडिल कॉलेज में भर्ती बैरमई बुजुर्ग निवासी 70 वर्षीय महिला की जांच बरेली के प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा कराई गई थी। इससे स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को महिला का दोबारा सैंपल कराया है। अगर सरकारी जांच में महिला पॉजिटिव पाई जाती है। तब उसे कोरोना मरीज माना जाएगा।
विज्ञापन

बगैर ट्रैवल हिस्ट्री के पॉजिटिव हो गई महिला
बैरमई बुजुर्ग की महिला प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव जरूर निकली है लेकिन उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। परिवार वाले शुरुआत में उसे बिल्सी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला हॉस्पिटल में इलाज के दौरान पॉजिटिव हुई होगी। बहरहाल हकीकत क्या है, ये तो उसकी कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।
बैरमई बुजुर्ग गांव में आठ स्वास्थ्य टीमों ने सर्वे किया। पूरे गांव में 81 लोग चिह्नित किए गए हैं, जिनमें 26 लोग महिला के परिवार के हैं। फिलहाल सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। इन लोगों को कहा गया है कि वह होम क्वारंटीन में रहें। बाकी जांच रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। - डॉ. गौरव वर्मा, चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें