फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अभ्युदय योजना के लिए आए 252 आवेदन, किया जा रहा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिले के 252 बच्चों के आवेदन समाज कल्याण विभाग को मिले हैं। इन आवेदनों की जांच विभाग करवा रहा है। दस्तावेज कम होने पर विभाग के लोग छात्रों से संपर्क कर उन्हें पूरा करवा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सर्विस, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस आदि परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है। एक जुलाई से कोचिंग का शुभारंभ होना है। इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए जिले में 250 छात्र-छात्राओं के आवेदन आए हैं। समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि योजना के तहत बच्चों के 252 आवेदन आ चुके हैं। इनमें कुछ बच्चों ने अपने पूर्ण दस्तावेज संलग्न नहीं किए हैं। ऐसे बच्चों को विभाग की तरफ से संपर्क करके दस्तावेज मंगाए जा रहे हैं। इसके बाद 15-20 मई तक छात्रों व शिक्षकों का चयन करके एक जुलाई से कोचिंग शुरू करा देंगे।
-

अब 30 मई तक कर सकते हैं आवेदन
समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि अभ्युदय योजना में आवेदन करने के लिए तिथि बढ़ाई गई है। पहले आवेदन करने कि अंतिम तिथि 20 मई तक थी, उसे अब बढ़ाकर अब 30 मई कर दिया गया है। अब तक योजना में 252 आवेदन आए हैं। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से शुरू हाेने वाली निशुल्क कोचिंग के लिए छात्रों का चयन परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें