फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहरी क्षेत्र में शामिल हुए 25 गांव, दोगुना हुआ विनियमित क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के विकास को नई दिशा देने वाली महायोजना-2031 को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लागू होने के बाद विनियमित क्षेत्र का दायरा 638 हेक्टेयर से बढ़कर 1450 हेक्टेयर हो गया है। योजना में कुल 25 गांवों को शामिल किया गया है। अब शहर का सुनियोजित विस्तार होगा। सड़कों से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्ट सिस्टम और टेक्नोलॉजी आधारित सेवाओं तक का विकास होगा।
विज्ञापन

महायोजना- 2031 का मसौदा वर्ष 2022 में तैयार किया गया था। इसमें प्रारंभिक रूप से जनता से आपत्तियां मांगी गईं और 800 से अधिक सुझावों के आधार पर तीन बार संशोधन किया गया। वर्ष 2024 में गठित समिति ने इसे मंजूरी दी और अब शासन स्तर से अंतिम हरी झंडी मिल गई है। योजना का नक्शा कलेक्ट्रेट में सार्वजनिक रूप से देखने के लिए चस्पा कर दिया गया है। महायोजना 2021 में आवासीय उपयोग के लिए 198.68 हेक्टेयर क्षेत्र प्रस्तावित था, जिसे 2031 की योजना में बढ़ाकर 378.70 हेक्टेयर कर दिया गया है। इसमें व्यावसायिक उपयोग के लिए क्षेत्रफल 2.1 प्रतिशत से बढ़ाकर चार प्रतिशत किया गया है। सार्वजनिक व अर्द्ध सार्वजनिक सुविधाओं का क्षेत्रफल 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया गया है।
-
योजना में शामिल किए गए यह गांव

महायोजना में भगवतीपुर, सिरसाटेर, आरिफपुर नवादा, खेरा बुजुर्ग, चंदन नगर, बकरपुर खण्डोर, बकरपुर, अतापुर, मझिया, नगला शकीं, नरउ खुर्द, पडौआ, रसूलपुर बिलहरी, नरउ बुजुर्ग, मौजमपुर नेहनगर, शेखूपुर, नौशेरा, मीरा पट्टी, नेकपुर, बहेड़ी, बदायूं ग्रामीण, अकरामनगर गढ़ी, सालारपुर, आलमपुर गांव शामिल किए गए है।
विज्ञापन


रोजगार और राजस्व की संभावना
महायोजना लागू होने से शहर के चारों ओर सुनियोजित शहरीकरण होगा। बाईपास रोड पर 500-500 मीटर गहराई तक भू-उपयोग शामिल किया गया है, जिससे बरातघर, गेस्ट हाउस, ढाबे, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप जैसी गतिविधियां अनुमन्य होंगी। इससे जहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे वहीं प्राधिकरण को राजस्व भी मिलेगा।
-
बयान-
महायोजना-2031 को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसमें शहर के आसपास के 25 गांवों को शामिल किया गया है। इससे शहरी क्षेत्र का तेजी से विकास हो सकेगा और लोगों को सुविधाएं मिलेगी। - सुरेश कुमार पाल, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें