फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम 23 को करेंगे कई  योजनाओं का लोकार्पण

Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे सपाई 
 सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 23 मई को होने वाले बदायूं के दौरे को सफल बनाने के लिए सपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी जुट गए हैं। सोमवार को मासिक बैठक में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य बनवारी सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बदायूं दौरे पर 23 को दातागंज तिराहे के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत बदायूं-बरेली फोरलेन समेत कई बड़ी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं, विधायकों आदि से आह्वान किया कि वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने को जुट जाएं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सूबे में विकास की गंगा बह रही है। इस मौके पर विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, विपिन यादव, मौलाना यासीन उस्मानी, सुरेश पाल सिंह चौहान, हरप्रसाद सिंह पटेल, रजनीश गुप्ता, हितेंद्र शंखधार, जिला सचिव रईस अहमद,गुलफाम सिंह यादव, बलवीर सिंह यादव, नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां, अशोक यादव, राजू यादव, हीरालाल वर्मा, खालिद रजा, सलीम अहमद, कृष्णपाल सिंह, सुखवीर सिंह, जागनलाल, राजेश गुप्ता, गिरीश यादव, विजय साहू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें