बदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को विद्यालय की अस्सी सीटों पर सीधे प्रवेश मिलेगा। परीक्षा शहर के जीजीआईसी के अलावा हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज, बिसौली के मदन लाल इंटर कॉलेज व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिसौली में हुई। नवोदय प्रवेश परीक्षा में 2110 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 573 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 1537 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए परीक्षा दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ डीआईओएस, नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य लगातार केंद्रों पर भ्रमण करते रहे। ब्यूरो