फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव संवत्सर पर बजरंग दल और आरएसएस ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह स्थित गोशाला सरस्वती शिशु मंदिर में बजरंग दल एवं आरएसएस कार्यकर्ताओं ने भारतीय नववर्ष का स्वागत सूर्य की पहली किरण को गंगाजल से अर्ध्य देकर किया। यहां से कायकर्ताओं की एक बाइक रैली निकाली गई जो गोशाला से शुरू हुई। बाद में नव दुर्गा मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शुभम शर्मा, शिवम, शनि, राज कश्यप, गौरव, रवि माहेश्वरी आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर नगर में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। इस मौके पर विवेक राठी, पीयूष शाक्य, गौरव गुप्ता, हरीश मैथिल, पीयूष राठी, राहुल माहेश्वरी, राजीव कुमार, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर पर यज्ञ किया गया। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि भारतीय नववर्ष ही सही मायने में नया वर्ष है, क्योंकि यह प्राकृतिक है। इस मौके पर ओमप्रकाश, साहबसिंह, सूरजवती, प्रज्ञा आर्य, मिथलेश कुमारी, सरोजा देवी, कमलेश कुमारी, रामसेवक, अगरपाल सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें