फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन की वापसी पर युवाओं में जोश, आतिशबाजी छोड़ी और जुलूस निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान से सकुशल वापस आने पर जश्न मनाने का क्रम रविवार को भी जारी रहा। कई स्थानों पर युवाओं ने आतिशबाजी छोड़ी तो कहीं पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। कुछ स्थानों पर युवाओं ने तिरंगा लेकर जुलूस भी निकाला। शायर मोहम्मद शफीक अहमद ने विंग कमांडर की बहादुुरी पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि जिस जांबाजी का उन्होंने प्रदर्शन किया, उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है।
विज्ञापन

बिल्सी। आर्य समाज मंदिर गुधनी में ‘अभिनंदन’ पर्व मनाया गया। सर्वप्रथम यज्ञ किया गया, जिसमें जांबाज अभिनंदन के धैर्य व साहस की प्रशंसा करते हुए दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर प्रदीप गोयल, आचार्य संजीव रूप, अगरपाल सिंह, साहब सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बद्री प्रसाद आर्य, राकेश आर्य, विचित्र पाल सिंह, प्रज्ञा आर्य, सत्यम आर्य, प्रश्रय आर्य आदि मौजूद रहे। इधर, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की अंबियापुर में हुई बैठक में अभिनंदन की सकुशल वापसी पर खुशी जाहिर की गई। राजाराम शाक्य, जयदेव शाक्य, विश्नुदयाल शाक्य, विनोद मौर्य, प्रदीप कुमार, दिनेश शाक्य, ओमवीर, पवन, रामनिवास, नेमपाल आदि मौजूद रहे।
म्याऊं। विग कमांडर अभिनंदन की पाकिस्तान से सकुशल वतन वापसी पर लोगों ने पटाखे चलाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। ओमेंद्र प्रताप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नूरपुर पिनौनी। गांव अचलपुर में प्राथमिक विद्यालय पर आतिशबाजी छोड़कर खुशी मनाई गई। इस मौके पर रामनिवास, पीतम सिंह, राम सिंह, रामफतेह सिंह, मूलचंद, मोनू शर्मा, सोनू राना आदि मौजूद रहे।
उघैती। वंदे मातरम के जयकारों के साथ कस्बे में रैली निकाली गयी। युुवाओं ने तिरंगे लहराते हुऐ भारत माता के जयकारे लगाये। व्यापार मंडल और कस्बा वासियों की सहमति पर शाक्य मार्केट का नाम बदलकर अभिनंदन मार्केट रखा गया। बॉबी शर्मा, अनूप सर्राफ, देवेन्द्र सिंह, बलभद्र सिंह,े राहुल गुप्ता, प्रेमपाल शाक्य, मल्लू गुप्ता, चन्द्रकेश गुप्ता, संदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें