फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों का हो रहा ‘कायाकल्प’, सैदपुर को अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों का हो रहा ‘कायाकल्प’, सैदपुर को अवार्ड
विज्ञापन

बदायूं। प्रदेश सरकार की ‘कायाकल्प’ अवार्ड योजना के तहत जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में सुधार लाने की शुरुआत हो गई है। इनमें रंगरोगन और साफ-सफाई जोरों पर कराई जा रही है। इस योजना में सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र अव्वल आ चुका है और उसने एक अवार्ड अपने नाम करा लिया है। बाकी स्वास्थ्य केंद्रों में इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।
कायाकल्प अवार्ड योजना से जिले के स्वास्थ्य केंद्रों के हालात ही नहीं सुधरेंगे, बल्कि प्रत्येक केंद्र को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ा जाएगा। किसी भी स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग में जगह-जगह पान-पुड़िया के दाग घब्बे, गंदगी, कचरा आदि पड़ा नहीं मिलेगा। बिल्डिंग का हर कोना धूल रहित दिखाई देगा। इसके लिए कुछ स्वास्थ्य केंद्रों में बिल्डिंग का रंगरोगन शुरू करा दिया गया है। जहां-जहां इसकी शुरुआत नहीं हुई है, वहां इसे शुरू कराया जा रहा है। अब तक सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र इस योजना के तहत अवार्ड जीत चुका है, फिलहाल उसे दो लाख की राशि मिल गई है। वैसे इस योजना में 50 लाख तक का इनाम रखा गया है, जो स्वास्थ्य केंद्र अपनें प्रयासों से जीतेगा। इनाम की धनराशि स्वास्थ्य केंद्र के विकास में लगाई जाएगी। इससे व्यवस्थाओं में और सुधार आएगा।
विज्ञापन

--------------
तीन सदस्यीय करेगी निरीक्षण
विभागीय स्तर से तीन सदस्यीय टीम जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेगी। स्वास्थ्य केंद्र में जहां भी कमी दिखाई देगी, उसको एक प्रस्ताव के माध्यम से पूरा कराया जाएगा। यही टीम अपनी रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके आधार पर विकास के लिए बजट मिलेगा।
विज्ञापन

---------------
यह योजना स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था सुधारने और नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए शुरू की गई है। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में रंगाई-पुताई और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
-डॉ. मंजीत सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें