फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में बालक समेत तीन की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18
विज्ञापन


अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल
उघैती, बिनावर और उसावां थाना क्षेत्र में हुए हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है। रविवार रात सड़क हादसों के शिकार हुए लोगों के शवों के पोस्टमार्टम करा दिए हैं। सोमवार अपराह्न मरी महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
उसावां। उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम बरैनिया निवासी रियाजुद्दीन की 43 वर्षीय पत्नी आयशा बेगम सोमवार को अपने बेटे सलमान (13) के साथ साइकिल से शौचालय की किस्त निकालने उसावां बैंक आईं थीं। बेटा सलमान उन्हें साइकिल पर पीछे बैठाकर घर लौट रहा था। रास्ते में अकबरपुर मार्ग पर भदेली तिराहे के नजदीक पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे आयशा बेगम साइकिल से गिर गईं और वह ट्रैक्टर के नीचे आ गईं। ट्रैक्टर के पहियों से कुचलकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान उधर से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। तब तक चालक ट्रैक्टर को दौड़ा ले गया। बाद में पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में सलमान बाल-बाल बच गया था। एसओ उसावां जयप्रकाश सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिनावर। थाना क्षेत्र के ग्राम विलहत निवासी सोमेंद्र रविवार शाम अपनी पत्नी रेखा, छह वर्षीय बेटा विवेक और दो वर्षीय सुवेक के साथ बरेली से लौट रहे थे। कस्बा पहुंचने पर चारों लोग गांव जाने के लिए शमसुल की बाइक पर सवार हो गए। रास्ते में सामने से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसमें पांचों लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया था, जहां इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई। चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
सोमवार को परिवार वालों ने शव को थाने के गेट पर रखकर हंगामा किया। इस पर पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव ने बताया कि चालक और कार पुलिस के कब्जे में हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

उघैती। इस्लामनगर-बिसौली मार्ग पर रविवार रात करीब आठ बजे सिद्धपुर कैथौली से लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्राम नागर पुखरा निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र पुत्र बुद्धि, भगवान स्वरूप (32) पुत्र बाबूराम मौर्य और सिद्धपुर कैथोली निवासी रामचंद्र (45) पुत्र भोलानाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे लोगों ने तीनों को घायल पड़े देखकर यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें बिसौली स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां इलाज के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई। परिवार वालों की माने तो तीनों लोग जोत बजाने का काम करते थे। राजेंद्र और रामस्वरूप रामचन्द्र को उसके घर से लेकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यहां भी चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें