दबतोरी। बरेली से दिल्ली को जाने वाली ऊना हिमाचल एक्सप्रेस में शुक्रवार को लोगों की भारी भीड़ रही। सो सैकड़ों लोगों ने बोगी की छतों पर चढ़कर यात्रा की । शुक्रवार को बंद सभी ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया।
बुधवार की रात में धमोरा -रामपुर स्टेशन के बीच एक ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिसके कारण मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल बोर्ड ने चंदौसी-बरेली के बीच चलने वाली दैनिक गाड़ियों का संचालन बंद कर दिया था। शुक्रवार को सभी बंद ट्रेनों का संचालन रेलवे ने शुरू कर दिया । शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा होने की वजह से गंगा स्नान करने वालों भारी भीड़ थी। ऊना हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन सायं 5 बजे बरेली से चलकर दबतोरी पहुंची तो उसमें काफी यात्री थे। सैकड़ों की संख्या में लोग ट्रेन की बोगियों की छतों पर जान जोखिम में डालकर बैठ गए। ट्रेन पास होने पर कई युवक सेल्फी लेने में मस्त दिखे ।
दबतोरी के स्टेशन मास्टर योगेेश कुमार सिंह ने कहा कि ट्रेन की छतों पर काफी लोग चढ़े हुए थे। उनसे मना भी किया गया, लेकिन वे नहीं उतरे । गंगा स्नान होने के कारण शुक्रवार को यात्रियों की भीड़ अधिक रही। एक दिन पहले ट्रेनों का बंद रहना का भी भीड़ बढ़ने का कारण रहा।