फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपतिजनक पोस्ट डाली, तो जेल जाना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली, तो जेल जाना तय’
विज्ञापन

बदायूं। सोशल मीडिया पर डाली जा रहीं आपत्तिजनक पोस्ट के प्रति पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। अब पोस्ट डालने वाले या टिप्पणी करने वाले की खैर नहीं। उसके खिलाफ तुरंत रिपोर्ट दर्ज होगी और उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को इस संबंध में सिविल लाइंस थाना और सदर कोतवाली में वालंटियर्स ग्रुप से जुड़े लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डिजीटल वालंटियर्स ग्रुप से समाजसेवी लोग जुड़ रहे हैं। वह गैर कानूनी कार्य के खिलाफ होते हैं। शरारती तत्वों द्वारा झूठी अफवाह फैलाने वालों की पुलिस को सूचना देते हैं। उन्होंने कहा कि थोड़े से प्रयास से वालंटियर्स ग्रुप से जुड़कर कानून की मदद कर सकते हैं और व्यवस्था बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस ग्रुप में किसी प्रकार की गलत पोस्ट न करें। ऐसे लोगों की तुरंत सूचना दें, जो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कार्य रोकने में वालंटियर्स ग्रुप से जुड़े लोग पुलिस की मदद करें। इस दौरान सीओ उझानी एवं यातायात भूषण वर्मा, सदर कोतवाल ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिरोही और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें