वजीरगंज। नगर के ग्रीन हाउस में भारत विकास परिषद के तत्वावधान गुरुवंदन, छात्र अभिनंदन एवं राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश गुप्ता, विशिष्ठ अतिथि राजेश यादव, चेयरमैन दीपमाला गोयल, सैनरा वैश्य और पूर्व चेयरमैन गौरव कुमार गोल्डी रहे।
गुरुवंदन कार्यक्रम के अंतर्गत वजीरगंज ब्लाक के प्रत्येक विद्यालय से दो-दो आदर्श शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हुई समूह गान प्रतियोगिता में नगर के छह इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें एनआर इंटर कॉलेज की दोनों टीमें प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में मुरली मनोहर गुप्ता, योगेंद्र वार्ष्णेय, नेमपाल सिंह, आदित्य तोमर, यश वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो