‘जब तक पूरी नहीं होती मांग,
जारी रहेगा कार्य बहिष्कार’
सभी ब्लाक में सचिवों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी समंवयक समिति के बैनर तले प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया गया। सचिवों ने कहा कि शासन का रवैया हमारे प्रति ठीक नहीं है। जब तक वह मांग नहीं पूरी करते हैं, तब तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
शुक्रवार को जिल संयुक्त समिति के पदाधिकारियों ने विभिन्न ब्लाकों पर किए जा रहे धरना प्रदर्शनों में पहुंचकर सचिवों का उत्साहवर्धन किया। समवंय समिति जिलाध्यक्ष संजीव वर्मा ने कहा कि कार्य बहिष्कार पूरे जिले में सफल है। सभी सचिवों ने अपने आप को सभी सरकारी व्हाट्स एप ग्रुप से हटा लिया गया है। इससे सरकारी योजनाओं मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, विभिन्न पेंशन योजनाओं आदि का कार्यन्वयन पूूर्ण रूप से बाधित हो गया हे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र तिवारी ने कहा कि सभी सचिव एकजुट हैं। सरकार हमारी तीन सूत्री मांगों के प्रति संवेदनहीनता प्रदर्शित कर रही है। इस मौके पर जगदीश, चंद्र तिवारी, रमेश पाल, आमोल पाराशर, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।