फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छुक व्यापारियों को दिया जाएगा जीएसटी का प्रशिक्षण:डीएम

विज्ञापन
gst
विज्ञापन
बदायूं। डीएम ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक ली। इसमें जीएसटी से लेकर झोलाछाप डॉक्टरों तक का मुद्दा उठाया गया। वहीं गांधी ग्राउंड में लगने वाले संडे मार्केंट में छोटे व्यापारियों को खरीदकर लाए हुए सामान, कपड़ों के बिल को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। व्यापारियों की जीएसटी के प्रशिक्षण की मांग पर डीएम ने कहा कि इच्छुक व्यापारी तैयार हो, तो प्रशिक्षण दिया जाएगा। व्यापारियों ने डीएम से मांग की कि गांधी ग्राउंड में प्रत्येक रविवार को लगने वाले बाजार में निरीक्षण किया जाए, कि वहां सामान लगाए व्यापारी किस कंपनी का माल बेच रहे हैं। उसकी रसीद चेक की जाए, जिसमें स्पष्ट हो सके, जो माल बेचा जा रहा है, उसका टैक्स उन्होंने अदा किया है या नहीं। बिना रसीद का माल कहां से कौन इनको सप्लाई कर रहा है। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी इसका निरीक्षण करें। इससे टैक्स चोरी एवं माल खरीदारी की सत्यता उजागर हो सके। जिले में पैर पसार चुके झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसने के लिए डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि टीम बनाकर क्षेत्रों में निरीक्षण करें, स्वास्थ्य के साथ खेल रहे ऐसे व्यक्तियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए डीएम ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि शहर में नाबालिग ऑटो चालकों पर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन दीपामाला गोयल, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, आकाश कुमार गुप्ता, संदीप गुप्ता, नवनीत गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें