फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे रश्के कमर... पर नृत्य से मनमोहा

विज्ञापन
नृत्य करती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अयोध्या प्रसाद मेमोरियल (एपीएम) पीजी कॉलेज का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक पेशकश से समां बांध दिया। नाटक के जरिए प्रतिभागियों ने जहां शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया वहीं मेरे रश्के कमर, तेरी पहली नजर पर नृत्य कर धूम मचा दी। पढ़ाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन के लिए सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने छात्रों और छात्राओं को पुरस्कृत किया।
कॉलेज परिसर में वार्षिकोत्सव शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव और कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने छात्रों और छात्राओं को शैक्षिक माहौल का महत्व समझाया। कहा कि पढ़ाई के दौरान मेहनत से ही तरक्की का रास्ता मिलता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत छात्र मयंक गुप्ता ने स्वागत गीत पेश किया। वंदेमातरम् छात्रा दीक्षा यादव ने सुनाया। रोबोट डांस में छात्रों की टोली का प्रदर्शन सराहा गया। मेरे रश्के कमर पर नृत्य कर छात्रा रिजवाना ने समां बांध दिया। प्रतिभागियों में दीक्षा मथुरिया, साक्षी पाठक, निशांत और मुकेश को भी सराहना मिली। तांडव नृत्य में योगेंद्र और उसके साथियों ने मनमोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्र और छात्राओं ने गृह विज्ञान, भूगोल और चित्रकला की प्रदर्शनी में माड्यूल पेश कर अपना हुनर दिखाया। मुख्य अतिथि ने मेधावियों समेत कक्षा स्तर पर पहले स्थान पर रहे छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर रामप्रकाश शर्मा, डॉ. एमएसए अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, जितेंद्र राणा, साक्षी, शिवांगी तोमर, निष्ठा सिन्हा, आशीष गुप्ता आदि ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। संचालन प्रोफेसर शिशुपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें