फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई राम बारात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इस्लामनगर। यहां राम बारात सेठ भिखारीदास मंदिर से निकाली गई। जिसका नारियल फोड़कर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक योगेंद्र सागर, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र लीडर ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
विज्ञापन

राम बारात शाम पांच बजे सेठ भिखारीदास दास मंदिर से शुरू हुई। जिसमें बजरंग दल अखाड़ा, घोड़ा बैंड, न्यू प्रचंड दुर्गा माता महाकाली अखाड़ा, स्वचालित झांकी, माता महाकाली अखाड़ा, राधा कृष्ण का मनमोहक नृत्य, शंकर पार्वती तांडव नृत्य, जय महाकाल बाबा बर्फानी क्लब की तरफ से कार्यक्रम शामिल थे। रामबारात डाकखाना रोड, मेडिकल चौराहा, मेन बाजार, मोहल्ला होली, मोहल्ला झाजनराय, आजाद चौक, मोहल्ला साहूकारा, मनिहारान, मोहल्ला मुगल, मोहल्ला सराय होती हुई मेन बाजार स्थित रामलीला स्टेज पहुंची। एसडीएम बिल्सी हरि शंकर लाल शुक्ला, सीओ बिल्सी राघवेंद्र सिंह राठौर, थाना उघैती और थाना बिल्सी मौजूद रहे। राम बारात की व्यवस्था में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, संजीव गुप्ता, वीरेंद्र बॉबी, अतुल वैश्य, विनोद शंखधार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें