फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 21 औषधि वाटिकाएं विकसित

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगाई गई औष​धि वाटिका। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए जिले में 21 औषधि वाटिकाएं बनाई गईं हैं। इनमें 20 तरह के औषधीय पौधे लगाए गए हैं। शासन आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास में जुटा है। आयुर्वेद से हर बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन लोग इसके प्रति जागरूक नहीं हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए औषधि वाटिकाएं 20 आयुर्वेद और एक होम्योपैथिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विकसित की गईं हैं।
विज्ञापन


वाटिकाएं विकसित करने के लिए मिला 4.20 लाख का बजट
जिले में 21 औषधि वाटिकाएं बनकर तैयार हो गईं हैं। इनमें औषधीय पौधे लगाए गए हैं। प्रत्येक वाटिका के लिए 20 हजार का बजट विभाग को मिला है। 21 वाटिकाओं को विकसित करने पर 4.20 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इनमें सहजन, अर्जुन, पीपल, अंडउआ (अरंडी), अकउआ, नीम, तुलसी, गुड़हल, एलोवेरा, सुदर्शन, हल्दी, अश्वगंधा, ग्लोय आदि के पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें