फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा निकालकर की गई मूर्तियों की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां। सोमवार को शोभायात्रा निकालने के वाद श्रीराम मंदिर में श्रीगणेश, र्साइं बाबा, शेरावाली माता और पंचमुखी हनुमानजी की मूर्तियों की स्थापना की गई।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर कस्बे के श्रीराम मंदिर पर सुबह हवन पूजन का आयोजन किया गया। इसके उपरांत मंदिर से मूर्तियों की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में भगवान श्रीगणेश, साईंबाबा, शेरावाली माता और पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर कस्बे की गलियों और मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर ले जाया गया। शोभायात्रा में एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया गया। महिलाओं ने भजन गाए। इस मौके पर विश्वजीत गुप्ता, मयंक गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, नमित गुप्ता, अंकित गुप्ता, ग्रीश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राजीव गुप्ता, कपिल गुप्ता, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें