कुंवरगांव (बदायूं)। कस्बे में गंज चौराहे पर सोमवार शाम आंवला से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे ग्राम कैली निवासी रामौतार और सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। इधर बदायूं-बिजनौर मार्ग पर कार की चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए। गांव बक्सरा निवासी धर्मेंद, वीरेंद्र व हेमचंद्र बाइक से गांव बाकरपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक भट्ठे के नजदीक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। ब्यूरो