फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एई और जेई तीन को बंधक बनाया, 50 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। सरकारी पाइप उठाने गए पीडब्ल्यूडी के एई, जेई समेत तीन लोगों को शुक्रवार शाम खेड़ा शहजादनगर गांव वालों ने कई घंटे बंधक बनाकर रखा। ग्रामीणों के चंगुल से छूटने के बाद जेई ने बिल्सी थाने जाकर तहरीर दे दी। पुलिस ने खेड़ा निवासी सुधीर, जितेंद्र, पुष्पेंद्र एवं अशोक समेत 50 लोगों के खिलाफ बलवा एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। जबकि चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल संजय कुमार राय ने बताया कि बारिश के दौरान मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित भैसोंर नदी पर बनी पुलिया टूट गई थी, जिससे वाहनों का संचालन बंद हो गया। टूटी पुलिया का निर्माण शुरू करने से रूट डायवर्जन किया जाना था। इसके लिए वहीं बराबर में पाइप डालकर अस्थायी पुलिया बनाई जानी है। इसके लिए जेई देवेंद्र सिंह, एई केके गुप्ता एवं मेट साजिद हुसैन ट्रक लेकर बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के ही गांव खेड़ा शहजादनगर में पड़े सरकारी पाइप उठाने पहुंचे। वहां पाइप उठाने का गांव के लोगों ने विरोध किया। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जमा हो गई और एई, जेई देवेंद्र सिंह समेत तीनों लोगों को बंधक बना लिया। कई घंटे बाद किसी तरह इसकी जानकारी बिल्सी थाने को मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को मुक्त कराया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जेई देवेंद्र सिंह की ओर से गांव खेड़ा निवासी सुधीर, जितेंद्र, पुष्पेंद्र एवं अशोक समेत 50 लोगों के खिलाफ बलवा एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही मौके से उक्त चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें पुलिस ने जेल भेजा है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें