फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को सहसवान आ रहे उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री 16 को सहसवान में
बदायूं। भाजपा की बैठक सहसवान नगर में हुई। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 16 अगस्त को सहसवान के दामोदर दास टंडन सरस्वती विद्या मंदिर/इंटर कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद में साढ़े ग्यारह बजे जनसभा होगी।
इस मौके पर अजीत वैश्य, सुभाष गुप्ता, शारदेंदु पाठक, दीक्षा महेश्वरी, अनुज महेश्वरी मौजूद रहे। इधर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने डूडा विभाग से बनाई जा रही सड़कों का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। इसके बाद में मोहल्ला खंडसारी में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृत आवासों की आधारशिला रखी गई। सदर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि 2022 तक प्रत्येक परिवार के सर पर छत हो। वहीं वजीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों की आधारशिला रखी। इस मौके पर एडीएम अजय श्रीवास्तव, अशोक भारती, सुधीर श्रीवास्तव, विश्वजीत गुप्ता, जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। उन्होंने अधीनस्थ अफसरों को व्यवस्थाएं पूरी कर लेने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें